मैहर : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए जहां दिन रात काम कर रही है। तो वही दूसरी तरफ मैहर जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय घुनवारा में छात्रों से पढाई की जगह शौचालय की सफाई करवाई जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से शिक्षा विभाग में जहां हड़कप मच गया है। तो वही मामले में बिदिशा मुखर्जी ने कार्रवाई करते हुए संबंधित हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है।
किताबों की जगह केडमास्टर ने थमाया वाइपर और पानी का जग
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक छात्रा हाथ में वाइपर लेकर फर्श साफ कर रही है, जबकि दूसरी जग से पानी डालकर सफाई में जुटी हुई है। इस हैरान करने वाले वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
जिले के घुनवारा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो जिले के घुनवारा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का है।जो कि सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है, जो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में छात्राओं को विद्यालय परिसर के शौचालय की सफाई करते देखा जा सकता है।
मामले में कलेक्टरो ने किया एक्शन
इधर, मामले की जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने तत्काल एक्शन लेते हुए हेडमास्टर को निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रधानाध्यापक ने अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती है. उनके इस कृत्य से शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है. प्रशासन ने इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।