भोपाल : मध्य प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है। जहां पिछले कुछ समय से स्थान - जगहों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अब मध्यप्रदेश के राजभवन का भी नाम बदल दिया गया है। एमपी का राजभवन अब ‘लोक भवन के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार के आदेश के बाद मध्य प्रदेश में यह ऐतिहासिक बदलाव किया गया।