दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP Party) ने लोकसभा (Loksabha) के चुनाव (Election) में अपने स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की सूची (List) जारी (Release) कर दी है। आप की इस सूची में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन का नाम भी शामिल किया गया है।
आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में सांसद संजय सिंह, दिल्ली के मंत्री एस गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत का नाम शामिल किया है। आप के यह सभी स्टार प्रचारक लोकसभा के चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार करते नजर आयेंगे।
घोटाले के आरोप
आम आदमी पार्टी ने गुजरात के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। हैरत कर देने वाली खबरें इस सूची में यह कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। जबकि मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली में हुए शराब घोटाले के भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल में हैं। इसके साथ उनकी पार्टी के 2 अन्य नेता मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन भी घोटाले के आरोप में जेल में हैं।
आप पार्टी की इस सूची में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राघव चड्ढा का नाम भी शामिल हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की। जगदीप सिंह काका बराड़ फिरोजपुर से, अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) गुरदासपुर से, पवन कुमार टीनू जालंधर से और अशोक पाराशर पप्पी लुधियाना से चुनाव लड़ेंगे।