रायपुर। कांग्रेस का महिला सम्मलेन सप्रे शाला के मैदान में संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में रोजगार , युवा , किसान और महिलाओं के लिए घोषणा की है। आज देश में बदलाव का माहौल है भाजपा की विदाई होने वाली है। केंद्र में जो सरकार बैठी हुई है वह सिर्फ वादा करती है लेकिन उसे पूरा नहीं करती है। हमने घोषणा पत्र में सबका ध्यान रखा है। कांग्रेस की गारंटी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साइन हैं जिसमें हमें गरीब महिलाओं को साल में 1 लाख रूपये देने का वादा किया है। जो लोग कह रहे हैं कि पैसा कहां से आएगा तो जब कुछ उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ़ कर सकते हैं तो गरीब माता बहनों के खाते में एक लाख रूपये कैसे नहीं आ सकता।
कांग्रेस ने रोजगार का कानून दिया है। गरीब और वंचित के लिए हमारी सरकार सुरक्षा देने जा रही है। अब बदलाव का समय आ गया है। छग के लोगों ने अब मन बना लिया है और महंगाई , बेरोजगारी आसमान छू रही है।विकास उपाध्याय को अपना आशीर्वाद दे सभी लोग कांग्रेस का दामन थामे. मंदिर, मस्जिद, मंगलसूत्र की वह लोग बात कर रहे हैं।