भोपाल : मध्यप्रदेश घोटालों का प्रदेश बनता जा रहा है। अभी तक अपने पुलिस भर्ती, व्यापमं, बर्तन, सांप, सहित कई तरह के घोटालों के बारे में सुना होगा। तो वही प्रदेश में इन दिनों वन रक्षक भर्ती घोटाला चर्चा में बना हुआ है। जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवाल उठाते हुए बीजेपी सरकार को घोटाला सरकार बताते हुए तंज कसा है। कमलनाथ ने कहा कि जब तक BJP रोज़ नया घोटाला ना कर लें तब तक पेट का पानी हज़म नहीं होता।
फारेस्ट गार्ड भर्ती के 113 पद होल्ड
वन रक्षक भर्ती पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगे कहा कि प्रदेश में सरकारी भर्ती की प्रक्रिया बुरी तरह दूषित हो चुकी है। अभी कुछ दिन पहले ही पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 में गड़बड़ी सामने आए थी। तो वही अब फारेस्ट गार्ड भर्ती के 113 पद होल्ड किए गए हैं। यहाँ भी फर्जीवाड़े का डर है।
भ्रष्ट पार्टी को सत्ता से हटाया जाए
कमलनाथ ने आगे कहा कि जब तक रोज़ नया घोटाला ना कर लें, बीजेपी सरकार के पेट का पानी हज़म नहीं होता। एक घोटाला ज़ोर का, काम इनका रोज़ का। अब इसमें आमूल परिवर्तन की भी ज़रूरत है। लेकिन यह बदलाव तभी संभव है, जब भ्रष्ट पार्टी को सत्ता से हटाया जाए।