Israeli Gaza War : इजरायल ने शुक्रवार तड़के गाजा पट्टी में हवाई हमला किया है। इस दौरान इजरायल ने समुद्री और जमीनी हमले को काफी तेज कर दिया था। जिसके चलते 70 से भी अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इन हमलों ने गाजा के घरों, विस्थापित लोगों के टेंट कैंपों पर भारी तबाही मच गई है। वहीं इन हमला में नाई के दुकान को भी निशाना बनाया गया है। बता दें कि गाजा का अस्पताल घायल मरीजों से भर गया हैं। और अपनी क्षमता से भी अधिक काम कर रहा हैं। जिससे घायलों को इलाज देना काफी मुश्किल साबित हो रहा है।
हमले में मारे गए इतने लोग :
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह से इजरायली हमलों की शुरुआत हो गई है।इजरायली सेना ने गाजा सिटी के पूर्वी तफ्फाह इलाके में भारी बमबारी की है। जिससे इस इलाके में अब धुएं के गुबार छा हुआ है। कई इमारतें जमींदोज हो गईं. गुरुवार को भी इजरायल ने दक्षिणी गाजा के अल-मवासी और उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में विस्थापित लोगों के टेंटों पर हवाई हमले किए। जिसमें अब तक 35 लोग मारे का चुके थे। इसके अलावा खान यूनिस में एक नाई की दुकान पर हुए हमला किया जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, अल-मवासी में गुरुवार देर रात को हुए एक हमले में लगभग 12 लोग मारे गए थे, जिसमें कई मासूम बच्चे भी शामिल थे।
2 महीने का संघर्ष विराम टूटा :
हमास और इजरायल के बीच मार्च में हुआ दो महीने का संघर्षविराम अब टूट गया। जिसके बाद हमास पर बंधकों को रिहा न करने का इजरायल ने आरोप लगा है और वापस से हमास पर हमला तेज कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गाजा की 80% आबादी अपने घरों से विस्थापित हो चुकी है। हजारों लोग टेंटों में रहने को मजबूर हैं। इस सन्दर्भ में गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर 2023 से लेकर अब तक गाजा में लगभग 50,000 से अधिक हमले में लोग मारे जा चुके हैं, इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।