नई दिल्ली: भारत इस शतरंज विश्व कप की मेजबानी करेगा। इस प्रतियोगिताका आयोजन 30 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस टूर्नामेंट में लगभग 206 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. जिसमें 2026 फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के क्वालीफिकेशन स्थान और प्रतिष्ठित खिलाड़ी खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इससे पहले 2002 में भारत ने हैदराबाद में इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। उन दौरान विश्वनाथन आनंद ने ये खिताब अपने नाम किया था।
गुकेश, प्रज्ञानानंद और एरिगैसी लेंगे हिस्सा:
वहीं इस बार नॉकआउट प्रारूप में खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे, इस बीच प्रत्येक राउंड में हारने वाला खिलाड़ी गेम से बाहर निकल जाएगा. इस पर फिडे ने कहा कि, 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए विश्व कप में इस बार शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सीधा क्वालीफाई किया जाएगा। जिसके लिए विश्व कप 2023 के उपविजेता आर. प्रज्ञानानंद मौजूदा विश्व चैंपियन डी.गुकेश, और वर्तमान में विश्व में पांचवें नंबर के खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी उन स्टार खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। आगामी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वहीं फिडे के सीईओ एमिल सुतोव्स्की ने बताया कि, फिडे विश्व कप 2025 को भारत में आयोजित करने को लेकर इस बार हम बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि इस देश में शतरंज के प्रति जुनून देखा गया है।
फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैमः अर्जुन छठे स्थान पर
भारतीय स्टार आर.प्रज्ञानानंद और अर्जुन एरिगैसी यहां फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में सातवें और छठे स्थान पर रहें हैं. और अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन ने यह खिताब जीता था। टूर्नामेंट के फाइनल में अरोनियन ने हमवतन हंस मोके नीमन को 1.5-0.5 से हराया था। इसके साथ ही अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराकर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को तीसरा स्थान मिला था। और अमेरिका के फैबियानो कारूआना से अर्जुन को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि प्रज्ञानानंद ने एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो को 1.5-0.5 से हराकर इस प्रतियोगिता में अंतिम आठ प्रतिभागियों में सातवां स्थान हासिल किया। अरोनियन ने टूर्नामेंट जीतने पर 200000 डॉलर जबकि अर्जुन ने 40000 डॉलर की पुरस्कार राशि हासिल की। प्रज्ञानानंद ने भी सुनिश्चित किया कि वह ज्यादा पीछे न रहें और अंतिम राउंड में जीत के बाद कुल 30000 डॉलर की राशि अपने नाम की।