दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपनी ही मां बेरहमी से हत्या कर जान ले ली। घटना जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की जांच शुरू की। आरोपी ने घटना को बुधवार रात अंजाम दिया।
जमीन के चलते आरोपी ने की हत्या
दरअसल, बेटा लगातार मां पर जमीन नाम करने को लेकर दबाव बना रहा था। लेकिन मां बेटे को जमीन नहीं देना चाहती थी। इसी वजह से दोनों के बीच बीते दिन विवाद हुआ और आक्रोश में आकर बेटे ने मिथला पाल की पत्थर से कुचलकर माँ की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कड़ी जांच के बाद ग्रामीणों की मदद से आरोपी बेटे अरविन्द पाल को गिरफ्तार किया। फ़िलहाल जिगना पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही है। वही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
घटना पिछोर थाना क्षेत्र की
दूसरी घटना शिवपुरी के पिछोर की है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक में सवार होकर कही जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना पिछोर थाना क्षेत्र की है।
गुरुवार सुबह हुआ हादसा
पुलिस ने मृतक की पहचान ब्रजकिशोर केवट निवासी जुँगीपुर के रूप में की है। जो की गुरुवार की सुबह पिछोर थाना क्षेत्र के नये चौराहे और गरेठा के बीच बने पुलिये में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने फ़िलहाल शव को कब्जे में ले लिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।