पन्ना : पन्ना की धरती ने अभी तक कई लोगों की किस्मत चमकाई है। इस बार यह सौभाग्य उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रहने वाले एक दंपती को मिला है। जिन्हे 6 महीने की कड़ी मेहनत के बाद चार बेशकीमती हीरे मिले। जिनकी कीमत करीब 10 लाख रूपए बताई जा रही है। पत्नी पत्नी ने हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया है। तो वही पन्ना की रत्नगर्भा धरती द्वारा दिए गए इस तोहफे को लेकर परिवार में ख़ुशी की लहर है।
एक साथ मिले 5.16 कैरेट के 4 नायाब हीरे
बता दें कि राजकुमार श्रीवास और उनकी पत्नी गुड्डी देवी ने सोशल मीडिया पर पन्ना के हीरों की खबरें देखकर खदान लगाने का फैसला किया और करीब 6 महीने की कड़ी मेहनत के बाद खोदाई में दंपति को चार बेशकीमती हीरे मिले। इन चारों हीरों का कुल वजन 5.16 कैरेट है. इनमें 1.44 कैरेट, 1.62 कैरेट, 1.29 कैरेट और 0.81 कैरेट है।
6 महीने की अटूट मेहनत का फल
इधर, हीरा मिलने को पति राजकुमार ने माता रानी का आशीर्वाद और 6 महीने की अटूट मेहनत का फल बताया है। दंपत्ति का कहना है कि आगामी शासकीय नीलामी से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय को बढ़ाने में करेंगे।