Ruchak Rajyog 2024 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन कर शुभ-अशुभ राजयोग बनाते हैं, जिसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। शास्त्र में नौ ग्रहों में से मंगल ग्रह को बेहद प्रभावशाली और शक्तिशाली माना जाता है। इसी क्रम में जून में मंगल अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे है, जिससे 12 महीने बाद रूचक राजयोग का निर्माण होने वाला है। वैसे तो इस राजयोग का प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन रूचक राजयोग के शुभ प्रभाव से तीन राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही सोई हुई किस्मत भी जाग उठेगी। तो आइए उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिनकी जल्द ही चमकने वाली है किस्मत। ...
मेष राशि – मंगल का गोचर और रूचक राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा को इंक्रीमेंट के साथ पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। कारोबारी व्यापार का विस्तार कर सकते है, अपार धनलाभ के प्रबल योग है।अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आय में वृद्धि होगी।
मकर राशि – मंगल का गोचर और रूचक राजयोग जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। व्यापारियों को कोई नई डील मिलने की संभावना है, व्यापार में मुनाफा होगा, धनलाभ के प्रबल योग बनेंगे।
मीन राशि : मंगल का मीन में गोचर और रूचक राजयोग का बनना जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यों में सफलता पाएंगे। अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे।