भोपाल। एक महीने से मतदाता जागरुकता अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अभियान चलाया गया, लेकिन शहरी क्षेत्र के वोटर्स ने उत्साह नहीं दिखाया, जिसका नतीजा है कि 8 लाख 40 हजार 785 मतदाताओं ने वोट नहीं डाले। इसमें 4 लाख 1 हजार 184 पुरुष और 4 लाख 39 हजार 478 महिलाओं ने मतदान नहीं किया। जबकि भोपाल जिले की बैरसिया, उत्तर, नरेला, मध्य, दक्षिण पश्चिम, गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा शामिल है। इसके साथ सीहोर जिले की सीहोर विधानसभा भी भोपाल लोकसभा सीट में शामिल है, जिससे इस सीट के कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 39 हजार 411 है।
भोपाल लोकसभा सीट पर कुल 64.06 फीसदी मतदान हुआ है। दक्षिण-पश्चिम और मध्य में सबसे कम मतदान हुआ है, जबकि विधानसभा चुनाव में दक्षिण पश्चिम में तीन और मध्य में चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
इस चुनाव में यह रही स्थिति
विस पुरुष महिला मतदान प्रतिशत
बैरसिया 100656 82946 183604 73.11
उत्तर 85799 76705 162508 65.55
नरेला 114365 99408 213774 60.08
दक्षिण-पश्चिम 69730 62484 132215 56.33
मध्य 74200 65618 139857 56.43
गोविंदपुरा 130861 115282 246145 61.39
हुजूर 133536 117565 251102 65.86
सीहोर 90318 79099 169421 75.63
——————————————————
कुल 799465 699102 1498626 64.06
——————————————————
नोट - 177 में से 54 थर्ड जेंडर ने भी वोट डाले है।