भारत के मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma एक बार फिर चर्चा में हैं। कनाडा के Surrey स्थित उनके Kap’s Cafe के पास एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह पिछले एक साल में चौथी बार है जब इस इलाके में फायरिंग हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के मुताबिक, यह फायरिंग कैफे के पास मौजूद Chai Sutta Bar पर की गई। दावा किया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी Lawrence Bishnoi gang ने ली है और कपिल शर्मा को सीधी धमकी दी गई है। हालांकि, इन दावों की अब तक किसी भी आधिकारिक एजेंसी या पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।
सोशल मीडिया पर धमकी
वायरल पोस्ट में कपिल शर्मा और कैफे मालिक को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि वे “लाइन में आ जाएं”, वरना उनके कनाडा स्थित कैफे और मुंबई स्थित घर को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस पोस्ट ने फैंस और स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल बना दिया है।
2025 से जारी हमलों का सिलसिला
Kap’s Cafe पर हमले कोई नई बात नहीं हैं। 2025 से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं 10 जुलाई 2025: उद्घाटन के कुछ दिन बाद पहली फायरिंग हुई, वहीं 7 अगस्त 2025: दूसरी बार हमला, कई राउंड गोलियां चलीं थी, 15-16 अक्टूबर 2025: तीसरी घटना, सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, अब 2026: चौथी बार फायरिंग की खबर यह पैटर्न दर्शाता है कि यह घटनाएं योजनाबद्ध हो सकती हैं, हालांकि जांच जारी है।
सलमान खान कनेक्शन
गैंग से जुड़े दावों के मुताबिक, कपिल शर्मा को निशाना बनाने की वजह उनका Salman Khan के साथ जुड़ाव बताया जा रहा है। बताया जाता है कि ‘The Great Indian Kapil Show’ के लॉन्च में सलमान खान की मौजूदगी से गैंग नाराज हुआ था। दरअसल, Lawrence Bishnoi और सलमान खान के बीच विवाद 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ा है, जो वर्षों से तनाव का कारण बना हुआ है।
सुरक्षा को लेकर चिंता
इन घटनाओं के बाद कपिल शर्मा ने भी चिंता जताई थी कि कनाडा में कानून व्यवस्था इस तरह की घटनाओं को रोकने में कमजोर पड़ रही है। इसी बीच, भारत में उनकी सुरक्षा को देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी उनके लिए सुरक्षा बढ़ा दी थी।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल, इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फायरिंग की घटना की पुष्टि स्थानीय रिपोर्ट्स से हो रही है। लेकिन गैंग द्वारा जिम्मेदारी लेने और धमकी देने की बात अभी अपुष्ट (Unverified) है। जांच एजेंसियां मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। कनाडा में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाएं और कपिल शर्मा का नाम सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि, जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक सोशल मीडिया दावों को सावधानी से देखना जरूरी है।।