बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से मानवता को शर्मशार करने वाला मामल सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी 13 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। मां के घर में नहीं होने का फायदा उठाते हुए आरोपी लंबे समय से इस घिनौने कृत्या को अंजाम दे रहा था। इधर, जब पड़ोसियों ने रिश्ते को तार-तार करने वाले इस दृश्य को देखा तो उनकी आखे फटी की फटी रह गई। जिसके बाद आनन फानन में पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
आरोपित गिरफ्तार
बता दें कि यह मामला खकनार थाना क्षेत्र का है। जहां 43 वर्षीय नंदकिशोर कोरकू अपने पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहा करते थे। जिसमे से दो बेटे और एक बेटी थी। जिसमे सबसे बड़ी बेटी थी। इस दौरान एक दिन पत्नी का अपने पति के साथ झगड़ा हो गया और नाराज होकर पत्नी अपने भाई के घर चली गई। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। इसके साथ ही उसके विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।