Flight Emergency Landing Bhopal : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शोखावत सवार थे। बताया जा रहा है कि फ्लाइट हैदराबाद से आगरा जा रही थी। उसी दौरान तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित कराई गई।
जानकारी के अनुसार हैदराबाद से आगरा जा रही फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी के चलते जैसे ही भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई तो विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। वही दिल्ली की 7 फ्लाइट्स को भी डायवर्ट करके भोपाल लाया गया। हालांकि फ्लाइट करीब 3 घंटे बाद उड़ान भर सकी। इमरजेंसी लैंडिंग के चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। सभी यात्रियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
आपको बता दे कि गुजराज के अहमदाबाद प्लेन हादसे में 250 से अधिक लोग मारे गए थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में करीब 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई सवार थे। जिनमें दो पायलट और 10 क्ररू मेंबर भी शामिल थे। विमान हादसा एयरपोर्ट के नजदीक मेघानी नगर में हुआ था। विमान मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के मेस पर गिरा था। प्लेन के गिरने की चपेट में आने से कई इंटर्न डॉक्टरों की भी मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से देशभर के एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है।