भोपाल : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अक्सर अपने सादगी और सरलता को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते है। इसी कड़ी में सिंधिया का प्याज वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर जनता जहां एक तरफ प्यार लुटा रही है। तो वही दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराज की तारीफ कर भाजपा नेताओं पर तीखा तंज कसा है।
भाजपा नेताओं को सिंधिया से सीखना चाहिए
दिग्विजय सिंह ने सिंधिया का वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा कि, सभी भाजपा नेताओं को सिंधिया से सीखना चाहिए, उनकी AC कारें वापस ले लेनी चाहिए और सबको जेब में प्याज लेकर चलना चाहिए. दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि इतने बड़े राजघराने में जन्म लेने के बावजूद सिंधिया जिस सादगी का परिचय दे रहे हैं, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है.
सिंधिया ने प्याज के बताए फायदे
दरअसल, केंद्रीय मंत्री सिंधिया कुछ दिन पहले शिवपुरी जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे .जहां उन्होने ने गर्मी और लू से बचने के लिए प्याज के फायदे बताते हुए कहा कि ‘जेब में बस प्याज रख लो 51 डिग्री की गर्मी में भी कुछ नहीं होगा। इस दौरान सिंधिया ने जेब से प्याज निकाल कर दिखाया। जिसे देख लोग खुश हो गए।
कार में AC का उपयोग नहीं करते- सिंधिया
सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने बताया कि वे अपनी कार में AC का उपयोग नहीं करते, बस अपनी जेब में प्याज रखते हैं। जो शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में उनकी सहायता करती है। आधुनिक युग में जहां सभी लोग डिब्बे लेकर घूम रहे है, तो वही संचार मंत्री प्याज लेकर घूम रहा है।