छतरपुर : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा की शुरुआत आज से हो गई है। जो की आगामी 5 दिनों तक बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। करीब 500 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश देना है।
समापन 15 अक्टूबर को छतरपुर में होगा
इस बार पदयात्रा की जगह रथयात्रा निकाली जा रही है। जिसका समापन 15 अक्टूबर को छतरपुर में होगा। तो वही आज यात्रा पन्ना जिले के मड़ला, हरसा, बगौहा, बनहरी, अजयगढ़, होते पन्ना पहुचेगी. जहा यात्रा का पड़ाव पन्ना मुख्यालय में रहेगा। जहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह यात्रा दमोह जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
समझदारी के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता
इस दौरान यात्रा के पहले पड़ाव पर बमीठा में धीरेंद्र शास्त्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "हम कास्ट वादी नहीं राष्ट्रवादी है।” उन्होंने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सभी को समझदारी से आगे बढ़ना चाहिए, ताकि आपसी मतभेद और फूट से बचा जा सके। उन्होंने सनातन हिंदू एकता के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।
आज पन्ना जिले में पहुंचेगी यात्रा
बता दें कि बमीठा से आगे बढ़ने के बाद यात्रा चंद्रनगर और मंडला होते हुए अजयगढ़ पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद मड़ला, हरसा, बगौहा और बनहरी सहित विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए यात्रा पन्ना पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। यह यात्रा छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान सभा में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।