छतरपुर : पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर कानूनी पचड़े में फसते हुए नजर आ रहे है। ताजा मामला छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां शालिग्राम गर्ग पर जमीन विवाद को लेकर गोली चलाने के आरोप लगे है।
घायल मोतीलाल कुशवाहा ने बताई पूरी दस्ता
घायल मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है. उनका आरोप है कि जो किसान अपनी जमीन देने से इनकार करते हैं, उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है. उन्होंने दावा किया कि इसी विवाद के दौरान शालिग्राम गर्ग ने उन पर गोली चलाई। जिससे वे घायल हो गए।
मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी
गोली लगने के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। मामले में एफआईआर और आधिकारिक बयान का इंतजार है। हालांकि अभी तक शालिग्राम गर्ग या बागेश्वर धाम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।