धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के लिए 8 सितम्बर का दिन ऐतिहासिक रहा। क्योकि आज आजादी के बाद पहली बार धार जिला रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। जिले के टांडा रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन सेवा की शुरुआत हुई, जिसे पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । लंबे समय से देखा जा रहा रेल कनेक्टिविटी का सपना पूरा होने पर लोगों में खुशी और क्षेत्र में उत्साह को माहौल हैं.
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से MEMU ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
वडोदरा के प्रतापनगर स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से MEMU ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच यात्री रेल सेवा शुरू हो गई। यह सुविधा छोटा उदयपुर-धार रेल लाइन परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर रही मौजूद
टांडा रोड स्टेशन पर जिले के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इतना ही नही बारिश को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ डोम और बड़ी LED स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी।
30,700 करोड़ रुपये से अधिक रेल परियोजनाओं का शिलान्यास
इतना ही नही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान देशभर में 30,700 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण किया।
व्यापार, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बता दें कि धार को रेल सुविधा मिलने से क्षेत्र में आवागमन आसान होने के साथ व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे जिले के विकास के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।