उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आए दिन भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते है। इसी कड़ी में आज भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह भी बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया।
रिंकू सिंह 04 बजे पहुंचे मंदिर
जानकारी के अनुसार, क्रिकेटर रिंकू सिंह करीब 04 बजे के आस पास मंदिर पहुंचे और विधि विधान से बाबा की पूजा अर्चना की। इस दौरान क्रिकेटर करीब 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया।
सुख-समृद्धि की कामना
बता दें कि रिंकू सिंह ने पहली बार भस्म आरती अटेंड की और बाबा से देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया और बाबा महाकाल का प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
पहली बार अटेंड की भस्म आरती
महाकाल की पूजा और दर्शन के बाद रिंकू सिंह ने कहा- "पहली बार भस्म आरती देखी. यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है. महाकाल के दर्शन कर धन्य हो गया."