ऊना। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Minister Thaqur) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का दौरा (Visit) करते हुए चिंतपूर्णी मंदिर (Mandir) में राम नवमी (Ram Navmi) के अवसर पर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंत्री ठाकुर ने देश की जनता के लिए आर्शीवाद मांगा। लोकसभा चुनाव में मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर इस दौरान निशाना भी साधा।
मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा इस मौके पर कहा कि भाजपा देश में 400 सीट की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस 40 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है। कांग्रेस पर हमला करते हुए मंत्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अगर अपने विधायकों को नहीं संभाल पाए, उनके क्षेत्र का विकास नहीं कर पाए, वादे पूरे नहीं कर पाए। अपना घर न संभाल पाएं और दूसरों पर ठीकरा फोड़ें ये ठीक नहीं है।
नहीं सोचेंगे
इससे पूर्व जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने केंद्र में भाजपा की सरकार के कामों का गिनाया। मंत्री ठाकुर ने इंड़ी गठबंधन पर निशाना भी साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि INDI गठबंधन में न नेता एक और नियत में खोट है। ये टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले लोग हैं जो देश के टुकड़े देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये कभी देश हित के बारे में नहीं सोचेंगे।
कांग्रेस पर हमला करते हुए मंत्री अनुराग ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश के हितों के साथ भेदभाव किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता देश के अलग अलग प्रदेशों का दौरा कर रहे हैँ। प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा और एनडीए के नेता देश में एक बार फिर मोदी की सरकार की बात कह रहे हैं।