भोपाल : मध्य प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए मोहन सरकार द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यानि की 1 अप्रैल को प्रदेशभर में स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत की गई। ताकि बच्चों को शिक्षा का महत्त्व समझा सके। इसी साथ ही सीएम ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और कक्षा आठवीं से नवमी में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें-साइकिलें वितरित की।
सांदीपनी में आने के लिए छात्र प्राइवेट स्कूल छोड़ रहे
अभियान की शुरुआत करने के लिए सीएम मोहन यादव बुधवार को मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल ने बहुत प्रगति की है। सांदीपनी में आने के लिए छात्र प्राइवेट स्कूल छोड़ रहे । सरकारी स्कूलों में लगातार दाखिले की संख्या बढ़ रही है।
प्रदेश में 369 सांदीपनि स्कूल बनाये गए है। जहां सभी प्रकार की सुविधा दी जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के सरकारी स्कूल में 32.4 फीसदी भर्ती बढ़ी है।
50 हजार गांव के अंदर बच्चे स्कूल आ रहे
सीएम ने आगे कहा कि शिक्षा नीति के अंतर्गत 49 हिंदी किताबे 69 स्थानीय भाषाओं की किताबें आदिवासी क्षेत्रों में बाटी जा रही है। 50 हजार गांव के अंदर बच्चे स्कूल आ रहे है। माता पिता, शिक्षकों ने सभी को प्रेरित किया है। जिसकी वजह से बच्चों में स्कूल के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है.
कांग्रेस के शासनकाल में संभव नहीं था कि साइकिल मिले
सीएम डॉ. यादव ने आगे कहा कि आज का दिन अद्भुत है। एक साथ हजारों बच्चे स्कूल में प्रवेश कर रहे हैं। जिनका स्कूल दूर है उन्हें साइकिल मिल रही है। आज समय बदल रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में संभव नहीं था कि साइकिल मिल जाए। आप भाग्यशाली हैं कि आपको किताबें मिल रही हैं, साइकिल मिल रही है, यूनिफॉर्म के लिए राशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समय बदल रहा है, देश बदल रहा है। हमारी सरकार भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।