छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने अपने परीक्षा परिणाम के पुनर्गणना या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना संशोधित रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। छात्र-छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे अपने अपडेटेड अंक एवं परिणाम की जानकारी वेबसाइट से प्राप्त करें।
पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परिणाम 24 जून 2026 को घोषित किए गए हैं और इन्हें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की https://cgbse.nic.in/ पर उपलब्ध करा दिया गया है।