मऊगंज : मध्य प्रदेश के मऊगंज से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार दोपहर हुए एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक और युवक और युवती हादसे में घायल हो गए। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
हादसा दोपहर 2:30 बजे कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर हुआ
हादसा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमेदा गांव के पास शनिवार दोपहर हुए। दरअसल, बाइक में सवार होकर मृतक प्रिंस विश्वकर्मा (23) निवासी ग्राम भीर अपनी भाभी संगीता विश्वकर्मा (35) के साथ घर से मऊगंज की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुमेदा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। जिसकी वजह से प्रिंस की जान चली गई, जबकि भाभी संगीता विश्वकर्मा और विपिन पटेल घायल हो गए। जिनका उपचार नईगढ़ी अस्पताल में जारी है।
संगीता विश्वकर्मा और विपिन पटेल घायल
पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि घायल विपिन पटेल (24) निवासी बड़ोखर जिला सीधी रिश्तेदारी में भलुहा गांव जा रहा था। इस दौरान रफ़्तार ज्यादा होने और गाड़ी के अनियंत्रित होने के चलते यह हादसा हुआ।