Brahmin community opened front against Bollywood director Anurag Kashyap :मैहर : फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर देशभर के ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। लोग लगातार सड़कों पर उतार कर अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश के सर्व ब्राह्मण समाज ने भी फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ गिरफ्तार की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
अभद्र टिप्पणी करने को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश
दरअसल, मैहर जिले के सर्व ब्राह्मण समाज ने अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर तहसीलदार और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मैहर के जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे द्वारा सौपा गया है। जिसको लेकर अभिषेक पांडे ने कहा कि हाल ही में अनुराग कश्यप द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज पर पेशाब करने जैसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। है
उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने आगे कहा कि यदि अनुराग कश्यप के खिलाफ शासन प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती तो सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के द्वारा जगह-जगह चक्का जाम करके उग्र आंदोलन किया जाएगा और पूरे विंध्य क्षेत्र में अनुराग कश्यप की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
कैसे शुरू था विवाद?
यह विवाद शुक्रवार को तब शुरू हुआ, जब अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए ब्राह्मणों को लेकर बेहद अपमानजनक बात लिखी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा और लोगों ने उनकी आलोचना की. ब्राह्मण समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में अनुराग कश्यप के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद शुक्रवार को अनुराग कश्यप ने इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी.
11 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म
दरअसल, प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म फुले विवादों में घिरी हुई है। समाज सुधारक जोड़ी ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जिंदगी पर बनी इस फिल्म की रिलीज को जातिवाद फैलाने के इल्जाम में टाल दिया गया था। फिल्म पहले 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी। लेकिन अब फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज की जाएगी. इधर , सीबीएफसी ने इसे ‘यू’ सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को इसमें कई बदलाव करने के लिए भी कहा।