पिछोरे : मध्य प्रदेश पिछोरे के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है। हाल ही में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम लोधी ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि कुछ महिलाएं मेरे पास आती है और पटाने की कोशित करती है। इतना ही नहीं विधायक ने यह भी कहा कि वह पहले ही महिलाओं की चलाकी भांप लेते हैं। महिलाओं के व्यवहार पर विधायक लोधी की यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
शिवपुरी के खनियांधाना में दिया बयान
दरअसल, 20 अगस्त को बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी शिवपुरी के खनियांधाना में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में आयोजित सभा में पहुंचे थे। जहां उन्होंने महिलाओं को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि कुछ लोग महिलाओं को उनके आसपास भेजकर उन्हें फंसाने की कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं डाक बंगला में मेरे पास महिलाओं को पहुंचा देते हैं. खुद नहीं आते हैं और कहते हैं कि जाओ लड़ो और उल्टी-सीधी बातें करो. जैसे ही वह आती हैं, तो मैं समझ जाता हूं कि यह शातिर दिमाग की हैं।
वीडियो बनाया जाती है
मंच से भाषण देते हुए प्रीतम लोधी ने कहा कि इस दौरान एक शख्स वीडियो भी बनाता है। ताकि मैं कुछ बोल दूं और मुझे फंसाया जा सके। विधायक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में रहा है। तो वही अब लोग इस वायरल बयान पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।
लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
इतना ही नहीं इस दौरान पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने सभा में मौजूद समाज के लोगों से भी किसी तरह के विवाद या साजिश से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की।
महिलाएं पिछोर रेस्ट हाउस पर मुझे पटाने के लिए आती हैं। उन्होंने कहा कि डाक बंगला पर महिलाओं को भेजकर मुझसे जबरन बात करवाते हैं, ताकि मैं कुछ बोल दूं और मुझे फसाया जा सके। इस दौरान एक शख्स वीडियो भी बनाता है।