उज्जैन : महाकाल की नगरी उज्जैन में आए दिन आम जनता से लेकर नेता, अभिनेता, उद्योगपति बाबा के दर्शन के लिए आते है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रभारी भाजपा नेता विप्लव देब पत्नी त्रिवेणी राव संग मंदिर पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
सुबह 09 बजे पहुंचे मंदिर
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे विप्लव देब श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और नंदी हाल में बैठकर पूजा अर्चना की । इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहे।
डिप्टी कलेक्टर ने किया स्वागत एवं सत्कार
दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से डिप्टी कलेक्टर एवं उप प्रशासक सिम्मी यादव द्वारा विप्लव देव और उनकी पत्नी का स्वागत एवं सत्कार किया गया। बता दें कि विप्लव देब पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। जहां वो पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए।
पहली बार बाबा महाकाल के किए दर्शन
दर्शन के बाद बिप्लब देब ने कहा कि मध्य प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आया हूं। यहां से मन को शांति और काम करने की ऊर्जा मिलती है।
काम करने की ऊर्जा मिलती है
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, सांसद, स्थानीय नेतृत्व, साधु-संतों और पुजारियों के साथ दर्शन का सौभाग्य मिला। उन्होंने ईश्वर से भारत की प्रगति और संगठन की मजबूती के लिए और ताकत से काम करने की कामना की।