रीवा/मैहर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार देर रात मध्यप्रदेश के रीवा पहुंचे। जहां उन्होंने पहले उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। साथ ही परिवार के लोगों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया
दरअसल, शुक्रवार को मैहर में बाबा बागेश्वर पहली बार सनातन संवाद कर रहे है। इस के चलते गुरुवार शाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री रीवा पहुंचे। जहां उपमुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के बाद को मैहर पहुंचे और एसपी अवधेश प्रताप सिंह के साथ क्रिकेट का लुफ्त उठाया। इस दौरान बाबा बागेश्वर ने क्रिकेट के मैदान में जमकर चौके और छक्के लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
केजेएस आवासीय परिसर में आयोजन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार मैहर में सनातन संवाद कार्यक्रम कर रहे है। जिसका आयोजन 23 अक्टूबर को केजेएस आवासीय परिसर में किया गया है। जहां पंडित जी सनातन धर्म, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक विषयों पर अपने विचार रखेंगे। इतना ही नही सुरक्षा में 800 जवानों की तैनाती भी की गई है।