Assembly Election 2026 Live Update: देश के तीन अहम क्षेत्रों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज 9 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। लोकतंत्र के इस बड़े उत्सव में लगभग 4.98 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव में कुल 296 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जहां 1900 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए करीब 2 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
असम चुनाव 2026: सत्ता बचाने की चुनौती और गठबंधन की परीक्षा
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है। पिछली बार गठबंधन को 75 सीटें मिली थीं, इस बार सत्ताधारी दल 90 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। विपक्ष ने कई दलों के साथ बड़ा गठबंधन बनाया है। मुख्य मुद्दे नागरिकता संशोधन कानून (CAA), अवैध घुसपैठ, विकास और रोजगार है। इस चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 64 सीटें हैं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 31,000 से अधिक मतदान केंद्र में 1.5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
केरल चुनाव 2026: परंपरा बनाम स्थिरता की लड़ाई
केरल की 140 सीटों पर मतदान जारी है, जहां मुकाबला मुख्य रूप से दो बड़े गठबंधनों के बीच है। सत्ताधारी गठबंधन लगातार तीसरी जीत की कोशिश में विपक्ष सत्ता परिवर्तन की परंपरा को वापस लाना चाहता है, तीसरा मोर्चा भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा है।
मतदाता प्रोफाइल
कुल मतदाता: 2.71 करोड़
महिला मतदाता: 1.39 करोड़ (पुरुषों से अधिक)
बहुमत का आंकड़ा: 71 सीटें
पुडुचेरी चुनाव 2026: गठबंधन बनाम वापसी की जंग
पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। वर्तमान सरकार गठबंधन के साथ सत्ता में विपक्षी गठबंधन वापसी की कोशिश में हैं वहीं क्षेत्रीय और स्थानीय मुद्दे चुनाव में अहम साबित होगा। खास पहल 30 मतदान केंद्र पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित की जा रही है, बहुमत का आंकड़ा: 16 सीटें निर्धारित की गई, जिसमें (3 सदस्य केंद्र द्वारा नामित) हैं।
चुनाव आयोग की खास तैयारी
इस बार चुनाव को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों (80+) के लिए विशेष सुविधा, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और रैंप, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी, माइक्रो-ऑब्जर्वर तैनात सहित कई विशेष कदम उठाए गए हैं, चुनाव आयोग ने साफ किया है कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।
बड़े राजनीतिक मुद्दों पर फैसला
असम, केरल और पुडुचेरी में हो रहा यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि जनता के मूड और बड़े राजनीतिक मुद्दों पर फैसला देने का भी है। अब सभी की नजरें 4 मई 2026 को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।