देश के सबसे चर्चित उद्योगपति परिवारों में से एक Mukesh Ambani के छोटे बेटे Anant Ambani का 31वां जन्मदिन इस बार सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि सेवा और दान का बड़ा उदाहरण बन गया। अनंत अंबानी ने अपने खास दिन को समाजसेवा के साथ जोड़ते हुए देशभर में कई अनोखी पहल की, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
1 लाख गायों को छप्पन भोग
अनंत अंबानी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देशभर की 1 लाख से अधिक गायों को छप्पन भोग खिलाने का आयोजन कराया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें गायों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था दिखाई दे रही है।
जयपुर में हाथियों के लिए ग्रैंड फल दावत
राजस्थान के जयपुर के बाहरी इलाकों में 100 से ज्यादा हाथियों के लिए खास फल भोज का आयोजन किया गया। लगभग 3000 फलों की व्यवस्था तरबूज, केला, सेब, संतरा, पपीता और हरा चारा शामिल है, तीन हाथियों ने 2.5 फीट ऊंचा केक काटा है। इतना ही नहीं, हाथियों के महावतों को भी कपड़े, जूते और राशन किट देकर सम्मानित किया गया।
मंदिरों में करोड़ों का दान
धार्मिक आस्था दिखाते हुए अनंत अंबानी ने कई मंदिरों को उदार दान दिया, Guruvayur Temple को 3 करोड़ रुपये, Rajarajeshwaram Temple के जीर्णोद्धार के लिए 3 करोड़ रुपये स्कूल बच्चों और जरूरतमंदों की मदद की है, हैदराबाद के 1.07 लाख सरकारी स्कूलों के बच्चों को भोजन स्कूल किट का वितरण किया साथ ही 12 से 15 हजार लोगों के लिए फ्री फूड सेवा भी उपलब्ध कराई है।
जामनगर में सितारों से सजी पार्टी
सेवा के साथ-साथ अनंत अंबानी ने जामनगर स्थित वंतारा में एक भव्य पार्टी भी आयोजित की, जिसमें बॉलीवुड के Salman Khan, Shah Rukh Khan, Ranveer Singh सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए, यह पार्टी भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
रॉयल सेलिब्रेशन नहीं, सेवा भावना का संदेश
अनंत अंबानी का यह जन्मदिन सिर्फ एक रॉयल सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का संदेश भी देता है। गायों से लेकर हाथियों तक और आम लोगों से लेकर बच्चों तक हर वर्ग को शामिल कर उन्होंने अपने इस खास दिन को यादगार बना दिया।