ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां कुछ अज्ञातों ने घर में घुसकर 25 वर्षीय निशा कुशवाह की बेरहमी से हत्या कर दी। निशा के गले पर कई जगह कट के निशान है। तो वही मौके पर पुलिस को डंडा और पत्थर भी मिले है। इस खौफनाक हत्या से क्षेत्र में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
घटना ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र की
यह घटना ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र की है। जहां मंगलवार दोपहर जब निशा घर में अकेली थी। तब आरोपी पीछे की दिवार कूदकर घर में दाखिल हुए और निशा की हत्या कर दी। हत्या क्यों की गई फ़िलहाल इसका पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है। यह भी बताया जा रहा है अप्रैल माह में निशा की शादी होने वाली थी। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
शव के पास एक डंडा और पत्थर मिला
इधर, घटना को लेकर मृतक महिला की मां सुनीता ने बताया कि वह घरों में झाडू-पोंछा का काम करती है और सुबह ही घर से काम के लिए निकल गई थी। हालांकि दोपहर में उसने बेटी से बात की थी। तो उसने बताया कि वह टीवी देख रही थी। तो वही मृतक की भाभी हेमा अपने बेटे को आंगनबाड़ी में टीका लगवाने के लिए गई हुई थीं। जब वह शाम को घर लौटी तो निशा का शव खून से लथपथ पड़ा था। जिसे देख उसके होश उड़ गए और तुरंत उसने पुलिस और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश की शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही गिरवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारों और फोरेंसिक टीम को भी बुलागा गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि युवती पर पहले किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या की गई। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।