मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना से आत्महत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी परिजनों को तब लगी जब ग्रामीणों ने युवक युवती का शव पेड़ से लटका देखा। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव की
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गहरा प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे लेकिन अलग-अलग समाज से होने के कारण उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। हालांकि दोनों ने अपने घरवालों को मनाने की बहुत कोशिश की। लेकिन जब वह नहीं माने तो दोनों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव की है।
प्रेम प्रसंग के चलते उठाया कदम
इधर, सोमवार की सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर आए तो उन्होंने एक फंदे पर दोनों को लटकते देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना देवगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
बाइक पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिरी
दूसरी घटना बुधनी की है। जहां सड़क हादसे का शिकार होने के चलते एक युवक की मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि रेहटी के ग्राम बोरी के पास बाइक में सवार होकर दंपति कही जा रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गई। जिसकी वजह से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई।
घटना रविवार देर रात की
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत रेहटी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल महिला का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।