भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 70 साल के वकील ने 5 साल की बच्ची को दुष्कर्म का शिकार बनाया। बच्ची अक्सर आरोपी के घर खेलने के लिए जाती थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र की
दुष्कर्म की यह घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। जिसे आरोपी ने सोमवार शाम अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 70 वर्षीया आरोपी रिटायर्ड वकील है। जिसे बच्ची नाना कहकर पुकारा करती थी।
आरोपी को बच्ची नाना कहकर पुकारती थी
बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता था। इस वजह से अक्सर डिफेंस ऑफिसर की बेटी उसकी नातिन के साथ खेलने के लिए उसके घर आती थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गया और खुद के घर में घटना को अंजाम दिया।
खुद के घर में किया दुष्कर्म
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को हबीबगंज थाना क्षेत्र में हुई. मासूम आरोपी वकील के घर परिवार के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची को लालच देकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी जब बच्ची की मां को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की और आरोपी को गिरफ्तार करवाया।