रतलाम : मध्य प्रदेश में हादसे, जुर्म और मर्डर की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला रतलाम से सामने आया है। जहां 7 साल के बच्चे की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। इस दौरान वो गहराई में समां गया। जिसकी वजह से उसकी जान चली गई। हादसा जिले के सोहागपुर के हरदी गांव की है।
छात्र सीता राम की हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार, दूसरी कक्षा का सात साल का छात्र सीता राम अपने दोस्तों के साथ हरदी गांव के बेलहा तालाब में नहाने गया था। जहां वो अचानक पानी की गहराई में सामने लगा। हालांकि समय रहते ग्रामीणों ने बच्चे को डूबता हुआ देख लिया और उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक मासूम मौत की आगोश में समां गया। जिसके बाद पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच शुरू की।
खेत से घर जा रही थी युवती
दूसरी घटना खंडवा की है। जहां सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। युवती अपनी साइकिल में सवार होकर खेत से घर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने पहले युवती को टक्कर मारी, जिसकी वजह से वो सड़क पर जा गिर और उसके ऊपर से ट्रैक्टर निकल गई। जिसके पहियों के नीचे आकर उसकी मौत हो गई।
CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
घटना खंडवा जिले के हरसूद-छनेरा क्षेत्र की है। जहां पास में स्थित एक पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। हालांकि घटना के समय मौके पर कुछ लोग मौजूद थे। जो युवती को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 18 वर्षीय संस्कृति पिंजारा के रूप में हुई।