शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पिकअप वाहन और बाइक में टक्कर होने के चलते 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि बैगा परिवार के लड़के की बारात देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
5 की हालत गंभीर
यह हादसा देवलौंद थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुआ। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन सीधी जिले के बहेरा डोल के मझौली से बारात लेकर देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही बाइक और पिकअप में टक्कर हो गई। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में जहां 4 की मौत हो गई, तो वही 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामले में आगे की जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही देवलौंद थाना प्रभारी डी.के. दहिया ने बताया ने बताया कि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। लेकिन 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।