सतना : मध्य प्रदेश के सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पानी के एक प्लॉट में अचानक करंट उतर आने के कारण एक 21 वर्षीय युवक की असमय और दर्दनाक मौत हो गई। घटना के चलते परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
अनुज देर रात प्लांट में काम कर रहा था
बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय अनुज सोंधिया देर रात प्लांट में काम कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत ह गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जिसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत घटना की जानकारी प्लांट संचालक और पुलिस को दी।
परिजनों ने प्रबंधन पर लगाएं लापरवाही के आरोप
मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। हादसा मुक्ता नगर शेरगंज स्थित एक मिनरल वॉटर प्लांट में हुआ। वही परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।