रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम में बीते दिन कुंआ धसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर निर्माणाधीन कुएं में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक से मिट्टी धसक गई। जिसमे दबने की वजह से दोनों की मौत हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। यह हादसा रतलाम जिले के जावरा के अंतर्गत आने वाले अनुभाग के गरगड़िया गांव में हुआ। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशकत के बाद शवों को बाहर निकाला।
सरपंच के खेत पर चल रहा था काम
मिली जानकारी के अनुसार, कुएं का निर्माण गांव के सरपंच के खेत पर चल रहा था। जहां बड़ी संख्या में मजदूर निर्माणाधीन कुएं को पक्का करने का काम कर रहे थे। इस दौरान बारिश की वजह से मिट्टी गीली होने की वजह से भराकर ढह गई और कुएं में नीचे काम कर रहे दो मजदूरों के ऊपर जा गिरी। जिस कारण कुएं मेँ काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई।
शाम करीब 7 - 8 बजे हुआ हादसा
स्थानीय लोगो ने बताया की कुआं निर्माण के दौरान पांच मजदूर काम कर रहे थे। शाम को तीन मजदूर काम करके ऊपर आ गए जबकि दो मजदूर नीचे काम पूरा कर रहे थे इसी दौरान यहां हादसा हो गया। यह हादसा शाम करीब 7 - 8 बजे के आस पास हुआ।
हादसे में इनकी हुई मौत
इस हादसे में जिनकी मौत हुई उनकी पहचान पुलिस ने 50 वर्षीय विक्रम सिंह और 35 वर्षीय अमर सिंह के रूप मे की है। जो की केलूखेड़ी गांव में रहने वाले थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।