मेष राशि: शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
वृष राशि: संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आपके किसी दोस्त से मुलाकात होगी। आपने सन्तान के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।
मिथुन राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार में मान-सम्मान मिल सकता है।
कर्क राशि: चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह राशि: घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है।
कन्या राशि: परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में शान्ति के लिए प्रयास करें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।
तुला राशि: आय बढ़ोतरी के मार्ग प्रशस्त होंगे। खचर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि: व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी। अति उत्साही होने से बचें।
धनु राशि: नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खचों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
मकर राशि: आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि: तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।
मीन राशि: ऑफिस में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपके मन में कुछ नकारात्मकता विचार आ सकता है।