दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नीमखेड़ा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक शादी करने की जिद में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक को अपनी प्रेमिका से शादी करनी थी। लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। इस बात से नाराज युवक टावर पर चढ़ गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी युवक को समझने का बहुत प्रयास किया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।
तीन घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंची पुलिस ने भी युवक को नीचे उतारने का काफी प्रयास की। लेकिन युवक शादी करने की जिद को लेकर अड़ा रहा। युवक की मांग थी कि जब तक उसकी शादी प्रेमिका से नहीं करवाई जाएगी वह नीचे नहीं उतरेगा. करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आखिरकार युवक नीचे उतरा। जिसके बाद पुलिस विभाग और परिवार के लोगों के अंदर जान में जान आई।
युवक की पहचान प्रकाश बारेला के रूप में की गई
पुलिस ने युवक की पहचान प्रकाश बारेला के रूप में की है. बताया जा रहा है कि युवक को अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड से शादी करनी थी। लेकिन युवती उम्र कम होने के चलते परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस बात से नाराज युवक देर रात करीब 2 बजे गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। सुबह जब ग्रामीणों ने उसे ऊंचाई पर बैठे देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
गुजरात में काम करते समय हुई मुलाकात
बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजनों के साथ गुजरात में काम करने गया था और वहीं एक नाबालिग लड़की से प्रेम-प्रसंग हो गया. युवक 15 दिन पहले लड़की को अपने यहां ले आया था, इस बात की जानकारी जब युवती के परिजनों को लगी तो वो पुलिस की मदद से युवक के घर पहुंचे और युवती को पाने साथ लेकर वापस आ गए। इस दौरान करीब दो दिन तक युवक युवती की बातचीत नहीं हो पाई. इसी वजह से युवक टावर पर शादी करने की जिद में चढ़ गया।