TIME 100 Next 2025: भारतीय क्रिकेट यशस्वी जायसवाल अब एक वैश्विक पहचान बना चुके हैं। दरअसल बुधवार को अमेरिकी पत्रिका टाइम मैगजीन (TIME) ने अपनी प्रतिष्ठित ‘TIME100 Next 2025’ सूची जारी की है। जिसमें दुनिया के 100 उभरते हुए युवा सितारों और नेताओं को जगह दी गई है। सबसे खास बात यह है कि इस लिस्ट में भारत के 23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल शामिल होने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बने गए हैं।
ऐसे की करियर की शुरुआत:
उत्तर प्रदेश से आने वाले यशस्वी अपने पिता के साथ महज 11 साल की उम्र में मुंबई जाते हैं। अपने क्रिकेट के सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने शुरूआती समय में उसने कई रातें मैदान के टेंट में गुजारीं और दूध की दुकान पर काम किया। आपनी मेहनत और लगन के दम पर वह भारतीय टेस्ट टीम के आज स्थायी ओपनर बन गए हैं।
क्रिकेट टीम में निभाई अहम भूमिका:
भारतीय क्रिकेट यशस्वी जायसवाल ने अब तक 24 टेस्ट मैचों में 2,209 रन, जिसमें 6 शतक और 12 अर्धशतक शामिल। T20I में उनका स्ट्राइक रेट 164+ है। 2024 में टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय (23 साल से कम उम्र में)। अब तक 24 टेस्ट मैचों में 2,209 रन, जिसमें 6 शतक और 12 अर्धशतक शामिल। T20I में उनका स्ट्राइक रेट 164+ है। IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 559 रन बनाए। T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। जायसवाल की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा: “What a Time to witness! I am honoured to be recognised in the 2025 #TIME100NEXT list. मुझे इस पर गर्व है।” टाइम ने यशस्वी की प्रोफाइल में लिखा कि उनकी कहानी- "ये विश्वास दिलाती है कि कोई भी मुश्किल स्थायी नहीं है।"
क्यों खास है ये उपलब्धि:
यशस्वी के लिए ये सम्मान न केवल क्रिकेट करियर को नई ऊंचाई देता है, साथ ही भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा भी है। 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू हो रही वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले यह पहचान उनके लिए अतिरिक्त ऊर्जा का काम करेगी। यशस्वी जायसवाल ने अपने प्रदर्शन और संघर्ष से दिखा दिया है कि सपनों को सच्चाई में बदली जा सकती है। TIME100 Next 2025 में उनका शामिल होना भारत और क्रिकेट दोनों के लिए गौरव की बात है।
खेल जगत से अन्य नाम:
इस सूची में बास्केटबॉल खिलाड़ी पेज ब्यूकर्स, फुटबॉल स्टार लामिन यामाल और टेनिस खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज भी शामिल हैं। लेकिन क्रिकेट से केवल जायसवाल को इसमें जगह मिली है।
भारतीयों की टाइम 100 Next में झलक:
टाइम की इस प्रतिष्ठित सूची में पहले भी कई भारतीय और भारतीय मूल के लोग शामिल हो चुके हैं, जैसे 2024 में पायल कपाड़िया (सिनेमा)।2023: हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट), नंदिता वेंकटेशन (स्वास्थ्य एक्टिविज्म)। 2021: चंद्रशेखर आज़ाद, विजया गड्डे, ऋषि सुनक, अपूर्वा मेहता। 2020: आयुष्मान खुराना।