Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि की शुरूआत कल यानि 9 अप्रैल 2024 को हुई है। वहीं चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन 10 अप्रैल दिन बुधवार को पड़ा हैं।बता दें कि आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि में प्रीति योग, विष्कम्भ और भरणी नक्षत्र के योग बन रहे है. जिससे आज के दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की इस दिन पूजा की जाती हैं. ऐसे में आज मां ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद से आज आपको हर विकट स्थिति से लड़ने की क्षमता पैदा होगी और व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी।
संयम की प्राप्ति :
Chaitra Navratri 2024 : नवरात्री में मां ब्रह्मचारिणी के कृपा से उस व्यक्ति को जप, तप और त्याग करने से मन में संयम की प्राप्ति होगी। शास्त्रों के मुताबिक मां ब्रह्मचारिणी को संयम और सौभाग्य प्रदान करने वाली माता कहा जाता है। ब्रह्मचारिणी के माता के इस रूप को साक्षात ब्रह्म का स्वरूप मन जाता है.अर्थात वह तपस्या का एक साक्षात मूर्तिमान रूप हैं। वहीं नवरात्रि में माता की विधि विधान से पूजा करने से की वह काफी प्रसन्न होती है। ऐसा माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी के पूजा करने से जीवन में हर तरह की परेशानियों छुटकारा मिलता हैं। साथ ही आपके सभी रूके हुए कार्य भी पूरे होते और इसमें सफलता मिलती हैं।