भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पुरी की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए भाजपा और प्रदेश नेतृत्व पर निशाना साधा है।
उमंग सिंघार ने भाजपा को घेरा
उमंग सिंघार ने तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने के बावजूद हरदीप पुरी को वहां से टिकट नहीं मिला और अब वे मध्यप्रदेश पहुंच गए हैं। उन्होंने पुरी से अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब देने की मांग की। सिंघार ने कहा कि यदि उनका दामन साफ है तो सवालों का सामना करने में हिचकिचाहट क्यों है?
'आखिर कौन सी मजबूरी है
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पर भी निशाना साधा। सिंघार का आरोप है कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व अपने उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर सामने नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इन सवालों का जवाब चाहती है।