भोपाल : कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर छाई हुई है। जगह जगह पर लोग ना सिर्फ इस पार्टी को सपोर्ट कर रहे है। बल्कि इसे सोशल मीडिया मूवमेंट भी बता रहे है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर अपनी व्यक्तिगत राय जाहिर की है। जिसमे उन्होंने इसे केवल एक मीम नहीं, बल्कि बेरोजगारी, पेपर लीक और टूटी हुई व्यवस्था से हताश युवा पीढ़ी के गुस्से का प्रतिक बताया।
सरकार युवाओं की आवाज से डर गई
उमंग सिंघार ने आगे कहा कि 12 मिलियन से अधिक लोग इस पार्टी से इसलिए नहीं जुड़े की यह ट्रेंड है। बल्कि इसलिए जुड़े है क्योंकि युवा अब चुप रहने को तैयार नहीं है। उमंग ने कहा कि युवाओं को सुनिए… दबाइए मत...नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि सरकार युवाओं की आवाज से डर गई है, इसलिए सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जा रहे हैं।
इस ताकत को मजबूत करो
उमंग सिंघार ने युवाओं से कहा, “इस ताकत को मजबूत करो, मैं आपके साथ हूं। आपके मैनिफेस्टो में मेरा एक और सुझाव है कि देश में EVM मशीनें बंद होनी चाहिए। जब अमेरिका और कनाड़ा में ऐसा हो सकता है, तो हमारे देश में क्यों नहीं?” उन्होंने कहा, “देश में अराजकता फैल रही है। युवाओं, कलाकारों, पत्रकारों और विपक्ष की आवाज बंद की जा रही है। मैं देश की Gen Z से कहना चाहता हूं कि आप आगे आएं, हम सब आपके साथ हैं। देश हमारा है और देश के लिए हम सबको एक होकर लड़ना पड़ेगा। देश सर्वोपरि है, देश है तो हम सब हैं।”
13.8 मिलियन फॉलोअर्स
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाला बयान देने के विरोध में अभिजीत दीपके ने यह पार्टी बनाई थी। देखते ही देखते इस पार्टी के इंस्टाग्राम और X हैंडल पर लाखों फॉलोअर हो गए। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर इस पेज ने बीजेपी के 8.7 मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े को पार करते हुए 9.3 से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर लिए थे और अब ये आंकड़ा 13.8 मिलियन पहुंच चुका और लगातार बढ़ रहा है। इतना ही नही इस पार्टी ने कांग्रेस के आंकड़े 13.3 मिलियन को भी पछाड़ दिया है।
कैसे हुई शुरुआत
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत 16 मई को की गई थी। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने एक कथित टिप्पणी की थी। उन्होंने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। एक दिन बाद CJI को यह कहते हुए देखा गया कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा। लेकिन मजाकिया अंदाज में ही सही युवाओं द्वारा चलाया गया यह व्यंग्यात्मक अभियान देखते ही देखते फेमस हो गया।