हटा : मध्य प्रदेश के हटा में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में 2 बच्चो की मौत हो गई। दोनों बच्चे पानी में नहाने के लिए गए थे। जहां गहराई में सामने की वजह से उनकी मौत हो गई। घटना रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव की है।
पुलिस ने की मृतकों की पहचान
बताया जा रहा है कि सेमरा गांव में पानी से भरे गड्ढे में नहाने के लिए 2 मासूम बच्चे गए और गहराई में समां गए। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने मृतको की पहचान सोनू यादव पिता लखन यादव उम्र 10 वर्ष और भविष्य यादव पिता संजू यादव उम्र 9 वर्ष के रूप में की है।
सेमरा गांव की घटना
बताया जा रहा पेट्रोल पंप निर्माण के लिए यहां मिट्टी खोदी गई थी। लेकिन बारिश के चलते उसमे पानी भर गया और गहराई में सामने की वजह से दोनों बच्चों की मौत हो गई।
गांव में शोक की लहर
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल-112 की मदद से दोनों बच्चों को हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के चलते परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पेट्रोल पंप निर्माण के लिए खोदी गई थी मिट्टी
हादसे की सूचना मिलते ही रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं एसडीओपी कृष्ण पाल सिंह भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।