गुना : मध्य प्रदेश के गुना से ट्रिपल मर्डर का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां बंद कमरे के अंदर से दो पुरुषों और एक महिला के शव सड़ी-गली हालत में मिले। घटना म्याना क्षेत्र की है। जिसकी खबर सामने आने से इलाके में हड़कप मच गया है। वही पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इलाके में फैली सनसनी
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार को उन्हें घटना स्थल से ओमप्रकाश शर्मा की लाश मिली थी। जिसका दरवाजा सामने से बंद था। स्थानीय लोगों को बदबू आने पर घटना का खुलासा हुआ। वही आज ओमप्रकाश शर्मा के कमरे के पास बने एक अन्य कमरे से महिला और पुरुष के दो शव बरामद हुए है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
शव सड़ी-गली हालत में मिले
पुलिस ने बताया कि शव पूरी तरफ से सड़ी-गली हालत में मिले हैं, जिससे मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। लगातार दो दिन में एक ही जगह पर तीन लोगों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कप मच गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ताकि हत्या के कारणों का जल्द पता लगाया जा सके।
जांच में जुटी पलिस
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर है कि तीनों की हत्या कब और किन परिस्थितियों में हुई. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं है?