भोपाल : मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की आखिरी तारीख कल यानि की 04 नवंबर है। ऐसे में जिन किसान भाइयों ने अभी तक मौके का लाभ नहीं उठाया है। वो तुरंत इस अवसर का लाभ उठाए। पंजीयन के लिए प्रदेशभर में 1100 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। जहां किसान निशुल्क अपना पंजीयन करा सकेंगे।
इन माध्यमों से किये जा सकेंगे पंजीयन
इसके साथ ही किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे के माध्यम से भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
किसानों के पास एग्रीस्टैक आईडी होना अनिवार्य
पंजीयन के लिए किसानों के पास एग्रीस्टैक आईडी होना अनिवार्य है। वहीं, बटाईदार श्रेणी के किसान सिकमी नामे की प्रति पंजीयन केंद्र प्रभारी को उपलब्ध कराकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
आधार आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य
खाद्य विभाग के निर्देशों के अनुसार, धान उपार्जन के लिए पंजीयन कराते समय आधार आधारित ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। वहीं, दिव्यांग किसानों को पंजीयन के दौरान अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।