भोपाल : टीवी का सबसे चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ 19 जल्द ही ऑन एयर होने जा रहा है। यह शो अगस्त में डिज़्नी प्लस हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। जिसमे टीवी स्टार के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं इस बार शो को भाईजान के साथ बॉलीवुड के 3 सितारें होस्ट करेगें। तो वही शो की अवधि को भी 3 माह से बढाकर 5 माह कर दिया है।
करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर शो को करेंगे होस्ट
मिली जानकारी के अनुसार एक्टर सलमान खान शो को 3 माह होस्ट करेंगे, जबकि बाकि 2 माह अन्य सेलेब्स शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। जिसमे करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर जैसे सेलिब्रिटीज के नाम शामिल है। सूत्रों के अनुसार, "शो को डिजिटल-फर्स्ट मॉडल पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य OTT दर्शकों को जोड़ना और नई ऑडियंस तक पहुंच बनाना है।
29-30 अगस्त को होगा प्रीमियर
इस बार बिग बॉस 19 का प्रीमियर 29-30 अगस्त को जियो सिनेमा पर होगा। यह पहली बार होगा जब शो को पहले ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा इसके बाद टीवी पर दिखाया जाएगा। हर एपिसोड JioCinema पर पहले डाले जाएंगे, और लगभग डेढ़ घंटे बाद उसे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, अभी मेकर्स ने शो से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
कौन-कौन सदस्य आ सकते हैं नजर?
बता दें कि इस बार शो में धीरज धूपर, गौतमी कपूर, मुनमुन दत्ता, अलीशा पंवार, अनीता हसनंदानी, खुशी दुबे, अपूर्वा मुखीजा, गौरव तनेजा, पूरव झा, चिंकी मिंकी, कृष्णा श्रॉफ, कनिका मान, मिस्टर फैसु, राज कुंद्रा, अर्शिफा खान, डेजी शाह, तनुश्री दत्ता, ममता कुलकर्णी, शरद मल्होत्रा, मिकी मेकओवर, पारस कलनावत, लता सबरवाल और आशीष विद्यार्थी दिखाई दे सकते हैं।