अलीगढ़: भारत में एक ऐसा भी शिवलिंग है जो रोज दिन में दो बार रंग बदलता है. यह मंदिर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अचल सरोवर के पास स्थित है. श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग 24 घंटे में दो बार रंग बदलता है. कभी काला तो कभी गेरुआ रंग में शिवलिंग नजर आता है. यहां तक कि जब शिवलिंग को जमीन में से निकालने के लिए खुदाई की गई तो धोखे से फावड़ा पड़ने पर शिवलिंग से पहले खून की धारा और फिर दूध की धारा बहने लगी.श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर अलीगढ़ का सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है.
महारानी को आया था सपना :
अचलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी राजू गोस्वामी ने बताया कि मंदिर का इतिहास लगभग 5000 साल पुराना है. जब सिंधिया परिवार की महारानी को सपना आया कि अलीगढ़ में आंचल सरोवर के पास एक शिवलिंग जमीन में दबा हुआ है, उसे निकालकर स्थापित किया जाए. वहां की खुदाई के लिए मजदूर लग गए एक मजदूर का फावड़ा शिवलिंग में लग गया जिसके बाद शिवलिंग से खून की धारा निकलने लगी यह देख सभी घबरा गए. देखते ही देखते शिवलिंग से दूध की धारा बहने लगी. शिवलिंग को सावधानी से निकल गया और पूरी विधि विधान से उसे स्थापित किया गया.
जलहरी की भी विशेष मान्यता :
इस शिवलिंग की जलहरी की भी विशेष मान्यता है गर्मी में अगर बारिश ना हो रही हो तो जलहरी को पानी से भरने पर जल्द से जल्द बारिश हो जाती है, कहा जाता है कि यहां पर श्रद्धालु जो भी मांगते हैं, वह पाते हैं. मनोकामना पूरी होने पर भक्ति मंदिर की जलहरी को जल्द और दूध से भर देते हैं.