कटनी। जिले में दो महीनों में दूसरी बार नवजात को फेंके जाने का केस सामने आया है। आज फिर नदी किनारे एक नवजात का शव मिला है। शव पुल के नीचे पड़ा हुआ मिला है। हालांकि इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है कि ये किसके द्वारा फेंका गया है। पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसी जगह से दो महीने पहले भी एक शव मिला था। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। आज फिर इसी तरह का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
दो महीने में दूसरी बार
जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक मामला कटनी शहर के गाटरघाट का है। यहां बने एक पुल के नीचे कपड़े में लिपटी एक नवजात की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को जब ये लाश दिखी तो उसने एक बच्चे को भेजकर पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। तब पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो सफेद रंग के कपड़े में लिपटी एक मासूम की लाश मौके से बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। बच्चा भी पूरी तरह से कपड़े में लिपटा हुआ है केवल उसका सिर ही दिखाई दे रहा है। मामले में ये भी प्रत्याक्ष नहीं हुआ है कि इस नवजात को पुल से फेंका गया है या किसी ने नीचे जाकर इसे फेंका है। फिलहाल पुलिस शव को लेकर जांच के लिए भिजवा चुकी है। आपको बता दें इसी पुल के नीचे दो महीने पहले एक और शव मिला था। जिसके बारे में पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है कि ये किसके द्वारा फेंका गया था। अब पुलिस को आज फिर एक नवजात का शव मिला है, देखना ये है कि पुलिस इस शव के बारे में कब तक पता लगा पाती है। मालूम हो कि पिछली बार मिला शव एक बच्ची का था। इस बार किसका है इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। अगर ये शव भी किसी लड़की का हुआ तो संभवतः ये किसी प्रकार की कुरीती के चलते किए जाने की भी संभावना है।