मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर में बहन और दोस्तों के संग जन्मदिन मनाने पहुंची एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवती सोमवार तड़के करीब 3 बजे सभी देवीजी रोड स्थित आस्था यात्री निवास पहुंची थी। जहां ठहरने के करीब एक घंटे के बाद युवती की तबियत खबर हुई और उसकी मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
रात करीब 3 बजे होटल पहुंचे थे सभी
जानकारी के मुताबिक जबलपुर के दीनदयाल आईटीआई के पास रहने वाली 21 वर्षीय प्राची विश्वकर्मा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे अपने भाई-बहन व दोस्तों के साथ चित्रकूट एक्सप्रेस पहुंची थी। सभी ने देवाजी रोड स्थित आस्था यात्री निवास में तीन कमरे बुक किए और उनमें ठहरे थे। होटल में पहुंचने के करीब एक घंटे बाद ही प्राची की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। प्राची की तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जायजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक लड़के के कमरे से निकलने के बाद बिगड़ी तबियत
जानकारी के अनुसार एक लड़के के होटल के कमरे में जाने के बाद लड़की की हालत खराब हुई। जिसके बाद आनन-फानन में उसे मैहर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। देहात के बाद युवक युवती शव को ले जाने की जिद्द करने लगे। लेकिन डॉक्टर ने उसकी अनुमति नहीं। दी। जिसकी वजह से सभी ने जमकर बहस की।
सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जा रहे है। ताकि घटना का खुलासा हो सके। इसके साथ ही युवक और युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है।