लालू रजक, निवास: जहां एक और राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए पूरा सहयोग एवं हर प्रयास कर रही है ताकि किसान अन्नदाता तो किसी प्रकार की परेशानी ना हो, लेकिन निवास के वेयरहाउस गोदाम में आज एक ऐसी बड़ी घटना सामने निकल कर आई जिसमें गोदाम के अंदर खुली हुई बोरी मिली जो 4 से 5 सों बोरी खुली खाद देखने को मिली। किसानों ने आरोप लगाया है कि जब ऊपर से बोरी पैक आती है तो यहां खुली क्यों है? किसानों के द्वारा हर एक बोरी को खुला देखकर हाथों में लेकर देखा गया जिसमें मिट्टी जैसा मिला हुआ था, कहीं से खाद दिख ही नहीं रही थी।
किसानों के गंभीर आरोप
किसानों ने वेयरहाउस प्रबंधक निवास प्रशासन पर आरोप लगाए कि यहां पर खुली बोरी क्यों है और यहां क्यों पैक की जा रही है। किसानों का कहना है कि वेयर हाउस प्रबंधक जानकारी होने के बाद भी जानकारी छुपाई गई है, जो किसानों के साथ खुलेआम धोखा किया जा रहा है। इसके बाद खाद को लेकर किसानों ने आंदोलन कर दिया। भीड़ को देखते हुए निवास पुलिस प्रशासन, तहसीलदार, विधायक चेनसिंह वडकडे मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
प्रशासन ने किया गोदाम सील
किसानों ने आरोप लगाएंगे है की हमें गलत तरीके से खाद वितरित किया जा रहा है, जिस कारण से हमारे खेतों की उर्वरकता खत्म हो रही है। यह मिलावटी खाद बेचने का काम कितने दिन से चल रहा है और किसी को पता भी नहीं है। दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए। इसके बाद किसान गोदाम पर अड़े रहे। किसानों और जनता रोड जाम करने पर आडी रही। जिसके बाद निवास प्रशासन नें स्थिति को संभालते हुए कहा कि खाद्य को परीक्षण करने के बाद ही बेचा जाएगा। अभी गोदाम से कोई भी खाद भेजी नहीं जाएगी। वही निवास विधायक चैनसिंह वडकडे से ने मंडला कलेक्टर पर फोन से बात करतें हुए मामले की जानकारी दी और दोषियों पर कार्यवाही के लिए कहां।
.png)